अयोध्या प्रकरण पर मुख्यमंत्री का बयान, जांच जारी—योगी आदित्यनाथ


लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने रिपब्लिक चैनल के एक कार्यक्रम में अयोध्या प्रकरण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और नैतिक आधार पर संबंधित लोगों द्वारा इस्तीफे भी दिए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज इस मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं, वही पहले गरीबों के हक पर डकैती डालते थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या की आस्था पर सवाल उठाने वालों का इतिहास भी जनता के सामने है।
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अतीत में हनुमानगढ़ी जैसे धार्मिक स्थल पर नमाज पढ़वाने जैसे कार्य किए, और आज वही लोग धार्मिक भावनाओं की बात कर रहे हैं।
उन्होंने दोहराया कि सरकार पारदर्शिता के साथ जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights