कन्नौज में वायरल वीडियो प्रकरण: प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका निलंबित, जांच शुरू
📰
कन्नौज। जनपद के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों को निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो कई माह पुराना है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर फिर से वायरल होने के बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई की।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।