वाराणसी में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई: डिप्टी कमिश्नर अंबिका रिश्वत लेते गिरफ्तार
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य कर (GST) विभाग की डिप्टी कमिश्नर अंबिका को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, अंबिका एक व्यापारी से उसकी जीएसटी फाइल में रिटर्न भरने और लंबित फाइल के निस्तारण के एवज में 50 हजार रुपये की मांग कर रही थीं। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
टीम ने मौके पर ही अंबिका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया में है।