गाजियाबाद में होटल कांड: पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, जमकर हंगामा
गाजियाबाद। कोतवाली घंटाघर क्षेत्र के बजरिया इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी को होटल के कमरे में उसके कथित प्रेमी के साथ पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और मारपीट की नौबत आ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ने के बाद प्रेमी को कमरे से घसीटते हुए नीचे लाया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।