प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री का संबोधन: विधायक राजेंद्र मौर्य की ‘रसमलाई’ का फिर हुआ जिक्र


प्रतापगढ़। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर प्रतापगढ़ के लोकप्रिय विधायक राजेंद्र मौर्य का जिक्र करते हुए उनके द्वारा खिलाई गई ‘रसमलाई’ की चर्चा मंच से की। जीआईसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में हल्के-फुल्के अंदाज में इस प्रसंग को साझा किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार जब वह प्रतापगढ़ आए थे, तब विधायक राजेंद्र मौर्य कुछ कार्यों को लेकर नाराज थे और अधूरे विकास कार्यों की शिकायत कर रहे थे। लेकिन इस बार स्थिति बदली नजर आई और विधायक स्वयं मंच पर खड़े होकर पूर्ण हुए कार्यों का विवरण देने लगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल और राजेंद्र मौर्य दोनों की सराहना करते हुए कहा कि यही एक जनप्रतिनिधि की असली यात्रा होती है, जो जनता के प्रति समर्पण और विकास कार्यों के जरिए आगे बढ़ती है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जब जनप्रतिनिधि ईमानदारी से जनता की सेवा करते हैं, तो क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से पूरे होते हैं और जनता का विश्वास भी मजबूत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights