जौनपुर: प्रेम, धर्म परिवर्तन और धोखा का आरोप, युवती न्याय के लिए भटक रही

जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर नगर क्षेत्र से एक युवती ने प्रेम संबंध के बाद धोखा मिलने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, नगर की रहने वाली एक मुस्लिम युवती की दूसरे मोहल्ले के एक हिन्दू युवक से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।
पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पहले उसका धर्म परिवर्तन कराया और इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। विवाह के करीब एक वर्ष बाद आरोपी युवक अचानक फरार हो गया। युवती का कहना है कि पिछले दस दिनों से वह न्याय की उम्मीद में मुंगराबादशाहपुर थाने से लेकर कलेक्ट्रेट तक लगातार चक्कर लगा रही है, लेकिन अभी तक उसे कोई ठोस न्याय नहीं मिल पाया है।
पीड़िता ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार करने और उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights