कैंट थाने में तैनात उर्दू अनुवादक 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

फाइल फोटो
वाराणसी। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई ने कैंट थाने में तैनात उर्दू अनुवादक अब्दुल रहमान अंसारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई सदर बाजार निवासी सारिक शाह की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते समय धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।