संसद के करीब पहुंचा CJP का मार्च, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; सुरक्षा कड़ी, अभिजीत दीपके ने तोड़ी भूख हड़ताल


नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च सोमवार को संसद भवन के नजदीक पहुंचते ही हालात तनावपूर्ण हो गए। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने संसद मार्ग पर कड़ी बैरिकेडिंग की और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पूरे संसद परिसर के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन तक पहुंच गए। कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक भी पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
इस बीच, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर नहीं भेजा गया, तो वे खुद संसद मार्च के लिए निकलेंगे।
उधर, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि उनकी भूख हड़ताल का यह 23वां दिन है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर जल्द डिस्चार्ज करने का अनुरोध किया है, ताकि वे संसद मार्च में शामिल हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights