इनामी तोता ‘माऊ’ खुद लौटा घर, परिवार में खुशी की लहर
आगरा: शहर में 50 हजार रुपये के इनाम के साथ जिसकी तलाश की जा रही थी, वह पालतू तोता ‘माऊ’ आखिरकार खुद ही अपने घर वापस लौट आया। तोते के लापता होने के बाद उसके मालिक अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह और उनका परिवार काफी परेशान था।
तोते की तलाश में शहरभर में पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए थे। इसी बीच कुछ लोगों ने एक अन्य देशी तोता पकड़कर उसे ‘माऊ’ बताकर इनाम लेने की कोशिश भी की, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही।
अब माऊ के सुरक्षित लौट आने से परिवार ने राहत की सांस ली है। अपने चहेते तोते की घर वापसी से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।