राहुल गांधी का हमला: CJP प्रदर्शन पर वीडियो जारी, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार घिरी


नई दिल्ली। CJP के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक का “सबसे युवा विरोधी प्रधानमंत्री” बताते हुए कहा कि सरकार युवाओं के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि केंद्र सरकार नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तक नहीं ले पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में अब तक 152 पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे करीब 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय मेहनती और ईमानदार युवाओं को ही सजा दे रही है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है और देशभर में छात्रों के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है।
उधर, CJP के प्रदर्शन के चलते राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कई स्थानों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights