CJP प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज को लेकर डिंपल यादव का तीखा हमला
नई दिल्ली। CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने पुलिस कार्रवाई पर कड़ी नाराज़गी जताई है।
डिंपल यादव ने कहा, “कुछ पुलिसवाले गुंडे बने हुए हैं… बिटिया के कपड़े फाड़ दिए गए।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्राओं के साथ पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया है।
उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर इस तरह की कार्रवाई बेहद निंदनीय है।
यह पूरा मामला उस वक्त गरमाया जब CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। घटना के बाद विपक्ष लगातार सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है।
राजनीतिक गलियारों में इस बयान के बाद माहौल और गर्म हो गया है, वहीं छात्र संगठनों और विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।