एकादशी पर शिवभक्तों का महासंगम, 9 अगस्त को होगा पार्थिव शिवलिंग पूजन


जौनपुर। विगत वर्षों की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी पवित्र श्रावण मास में असंख्य पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं महाभिषेक का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम 9 अगस्त 2026, रविवार को एकादशी तिथि के अवसर पर शिव मंदिर, मंगदपुर में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं महाभिषेक किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
कार्यक्रम के संयोजक आचार्य पंडित रमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग पूजन का विशेष धार्मिक महत्व होता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights