नई दिल्ली/शंभू बॉर्डर। किसान मार्च से पहले कड़ी सुरक्षा, सीमा पर भारी बैरिकेडिंग
राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर के बाद अब शंभू बॉर्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। हरियाणा पुलिस ने पंजाब से आने वाले किसानों के संभावित दिल्ली कूच को देखते हुए सीमा पर कड़ी नाकेबंदी कर दी है।
पुलिस द्वारा सीमा पर भारी सीमेंटेड बैरिकेड लगाए गए हैं, साथ ही जेसीबी मशीनों की भी तैनाती की गई है ताकि किसी भी स्थिति में भीड़ को आगे बढ़ने से रोका जा सके। सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है और आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पंजाब से हजारों किसान अमेरिका–भारत व्यापार समझौते (ट्रेड डील) के विरोध में दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सख्ती बढ़ा दी है।
माना जा रहा है कि किसानों को राजधानी पहुंचने के लिए इन कड़े सुरक्षा इंतजामों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल, हालात पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।