वाराणसी। सथवा गांव में बजरंग बली की मूर्ति तोड़े जाने से तनाव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात


वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत सथवा गांव में बजरंग बली की मूर्ति तोड़े जाने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights