जौनपुर। हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 75 मीटर चकमार्ग कब्जामुक्त


जौनपुर जिले की मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत रामपुर ब्लॉक के परमालपुर गांव में हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवा दिया। राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर चलाकर करीब 75 मीटर लंबे चकमार्ग को कब्जामुक्त कराया।
जानकारी के अनुसार, सरकारी चकमार्ग पर पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत के बाद मामला न्यायालय पहुंचा था। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। आदेश के पालन में प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और सरकारी भूमि को मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights