देहरादून में स्कूल प्रिंसिपल पर नाबालिग छात्र से अश्लील हरकत का आरोप, POCSO में केस दर्ज


देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल के प्रिंसिपल पर 15 वर्षीय छात्र के साथ अश्लील हरकत और गलत काम करने का आरोप लगा है।
पीड़ित छात्र के माता-पिता ने प्रेमनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ POCSO एक्ट (Protection of Children from Sexual Offences Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। साथ ही स्कूल प्रशासन और अन्य संबंधित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights