पेपर लीक पर Salman Khan का बड़ा बयान: छात्र आंदोलन का किया समर्थन, शिक्षा सुधार की उठाई मांग

मुंबई। छात्र आंदोलन को लेकर बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan ने बड़ा बयान देते हुए छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने पेपर लीक जैसे मामलों को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है।
सलमान खान ने अपने बयान में कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे आंदोलनों का हिंसक रूप लेना बेहद दुखद है। उन्होंने आंदोलन के दौरान घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही उन्होंने छात्रों के साहस, एकजुटता और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की भावना की सराहना की।
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आंदोलनों का किसी भी प्रकार से राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह पूरी तरह छात्रों का मुद्दा है और इसका श्रेय भी छात्रों को ही मिलना चाहिए।
सलमान खान ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह छात्रों के साथ खड़ी हो और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा को देश में एक नई प्राथमिकता और “ट्रेंड” बनाया जाना चाहिए, ताकि भारत आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर एक मजबूत एजुकेशन हब के रूप में उभर सके।
इस बयान के बाद छात्र आंदोलन को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो गई है और कई लोग सलमान खान के इस रुख को महत्वपूर्ण मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights