एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश फरियादियों की समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश

जौनपुर, 23 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। प्रतिदिन की भांति आयोजित इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत कीं।
एसएसपी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके और पुलिस व्यवस्था पर जनता का विश्वास और मजबूत हो।