भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव पर लगाया गंभीर आरोप, एआई से आपत्तिजनक फोटो बनाने का दावा


लखनऊ। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री अंजना सिंह ने अभिनेता खेसारी लाल यादव समेत कुछ अन्य लोगों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कर वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है।
अंजना सिंह ने लखनऊ के इंदिरानगर थाना में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। अपने आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि खेसारी लाल यादव, उनके मैनेजर अखिलेश कश्यप, संजय यादव और कृष्णा बेदर्दी ने “खेसारी लाल आर्मी” नामक सोशल मीडिया आईडी के माध्यम से उनकी कथित आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कीं।
अभिनेत्री का कहना है कि ये तस्वीरें असली नहीं, बल्कि एआई तकनीक से बनाई गई हैं, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।
इस मामले में साइबर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights