नोएडा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: फर्जी शेल कंपनियों के जरिए हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, चीनी नागरिक समेत 3 गिरफ्तार


नोएडा: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी शेल कंपनियों के जरिए हवाला और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक चीनी नागरिक सहित तीन आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।
एसटीएफ के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 5 लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन, 2 चीनी पासपोर्ट, कई बैंक चेकबुक, पेन ड्राइव, कंपनी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, ₹15.40 लाख नकद भारतीय मुद्रा तथा विभिन्न बैंक खातों में ₹4.72 करोड़ की धनराशि बरामद की गई है।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार चीनी नागरिक फर्जी कंपनियों के माध्यम से हवाला नेटवर्क संचालित कर रहा था और अवैध धन के लेन-देन में सक्रिय रूप से शामिल था। यह गिरोह देशभर में फर्जी कंपनियां बनाकर आर्थिक अपराधों को अंजाम दे रहा था।
पुलिस ने इस मामले में थाना फेस-2, नोएडा में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights