खतौली में पेपर लीक मुद्दे पर AAP नेता कुलदीप तोमर हाउस अरेस्ट


मुजफ्फरनगर: जनपद के खतौली क्षेत्र में पेपर लीक प्रकरण को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जंतर-मंतर जाने की तैयारी कर रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता कुलदीप तोमर को यूपी पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल्ली जाकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।
इस दौरान कुलदीप तोमर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों ने देश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर दिया है और छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी छात्रों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
उन्होंने सरकार पर दमनकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा, “जुल्मी जब-जब जुल्म करेगा, सत्ता के गलियारों से—चप्पा-चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से।” साथ ही “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए।
पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights