पुलिस व राजस्व टीम पर हमला करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, नेवढ़िया पुलिस की कार्रवाई


जौनपुर। थाना नेवढ़िया पुलिस ने पुलिस एवं राजस्व टीम पर हमले के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियान का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं द्वारा किया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार थाना नेवढ़िया में दर्ज मुकदमा संख्या 194/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त घनश्याम विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय लल्ला विश्वकर्मा निवासी ग्राम चढ़ईढेकहाँ, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस व राजस्व टीम पर हमला करने सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं एवं आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार यादव एवं आरक्षी राजकरन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights