दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: ‘लक्ष्मी योजना’ को मिली मंजूरी, महिलाओं को हर माह ₹2500 मिलेंगे


नई दिल्ली। रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार ने ‘लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट में मंजूरी दे दी है, जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की बहनों से किया गया वादा अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना का पोर्टल 1 अगस्त से शुरू हो जाएगा, जिसके माध्यम से पात्र महिलाएं आवेदन कर सकेंगी।
सरकार का लक्ष्य है कि रक्षाबंधन के अवसर पर ही महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाए। इस योजना से दिल्ली की लाखों महिलाओं को सीधा आर्थिक सहयोग मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि ‘लक्ष्मी योजना’ महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। सरकार द्वारा जल्द ही आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights