जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश


श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने मंगलवार को आयोजित जनता दर्शन (जनसुनवाई) कार्यक्रम में पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित अनेक मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights