दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का खुलासा, यात्री ने निगला 744 ग्राम सोना

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। जकार्ता से दिल्ली पहुंचे एक यात्री को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान यात्री ने स्वीकार किया कि उसने सोने के कैप्सूल निगल रखे हैं। अधिकारियों के अनुसार, यात्री के शरीर से करीब 744 ग्राम सोना बरामद किए जाने की पुष्टि हुई है। बरामद किए गए कैप्सूल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
कस्टम विभाग मामले की गहन जांच कर रहा है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।