हरिद्वार में सड़क धंसी, महिला श्रद्धालु समाई—कुंभ तैयारियों पर बड़े सवाल
हरिद्वार। कुंभ मेले की तैयारियों के बीच हरिद्वार से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ललतारो पुल के पास सड़क धंसने से एक महिला श्रद्धालु अचानक गड्ढे में समा गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को बाहर निकाला गया।
यह घटना कुंभ को लेकर किए जा रहे विकास कार्यों और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क की स्थिति पहले से ही कमजोर थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समय-समय पर हरिद्वार पहुंचकर कुंभ कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य स्तरों पर भी लगातार बैठकें और निरीक्षण किए जा रहे हैं। बावजूद इसके इस तरह की घटना सामने आना व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल उठाता है।
फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है और संबंधित विभागों से रिपोर्ट तलब की गई है।