आरा एनकाउंटर मामला: जांच के घेरे में आए STF कर्मी की गिरफ्तारी

आरा। चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस मामले में शामिल एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) राज ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार पुलिसकर्मी की पहचान एसटीएफ कर्मी अक्षय के रूप में हुई है।
बताया गया कि संबंधित एनकाउंटर ऑपरेशन आरा पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है।
एसपी राज के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights