प्रयागराज में रिश्तों का कत्ल: प्रेम विवाद में भाई बना हत्यारा
प्रयागराज। जिले में प्रेम प्रसंग के चलते रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शिवम राय पर अपने ही ममेरे भाई सुमित उर्फ साहिल के अपहरण और हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवम राय ने सुमित का अपहरण करने के बाद हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया। घटना के करीब सात दिन बाद पुलिस ने अधजला शव बरामद किया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुमित ने अपनी एक महिला मित्र से अपने ममेरे भाई शिवम की मुलाकात कराई थी। इसी दौरान शिवम भी युवती को पसंद करने लगा। पुलिस का कहना है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और बाद में हत्या की साजिश रची गई।
पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।