यूपी में दर्दनाक वारदात: पति-पत्नी समेत दो मासूम बच्चों की मौत
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना झौहना गांव के गोसाई पुरवा की बताई जा रही है, जहां यह दिल दहला देने वाला मामला सामने आया।
मृतकों की पहचान बजरंगी गिरी (46 वर्ष), उनकी पत्नी कोमल गिरी (25 वर्ष), बेटी श्रद्धा (3 वर्ष) और मासूम बेटे जयदीप (10 माह) के रूप में हुई है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं, जिससे मामले ने और भी रहस्यमयी रूप ले लिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर किसी साजिश के तहत हत्या की गई है।
प्रारंभिक जांच में अभी तक किसी ठोस कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही, फॉरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है।
घटना के बाद से गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।