मनाली में व्यास नदी से विशाल चट्टान हटाई, बाढ़ के खतरे में कमी


मनाली। पिछले दो दिनों से व्यास नदी के बीचों-बीच मौजूद एक विशालकाय चट्टान को हटाने के लिए प्रशासन और विशेषज्ञ टीम लगातार प्रयासरत थी। यह चट्टान नदी के तेज बहाव में अवरोध पैदा कर रही थी, जिससे क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बना हुआ था।
रविवार को विशेष तकनीक और नियंत्रित विस्फोट (बारूद) की मदद से इस चट्टान को सफलतापूर्वक तोड़ दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, चट्टान हटने के बाद अब नदी का प्रवाह सामान्य हो गया है और संभावित खतरे को काफी हद तक टाल दिया गया है।
इस अभियान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और आसपास के क्षेत्रों को पहले ही खाली करा लिया गया था। प्रशासन ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि समय रहते उठाए गए इस कदम से बड़ी आपदा टल गई।
धमाके का वीडियो देखने के लिए अंत तक जुड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights