दर्दनाक सड़क हादसा: काशी विश्वनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 2 की मौत, 3 घायल


जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर उन्नाव लौट रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही बक्शा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार कार में कुल पांच श्रद्धालु सवार थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। सभी श्रद्धालु उन्नाव जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights