राजस्व वादों के निपटारे के लिए सख्ती: ग्राम सचिवालय में लेखपालों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश


प्रदेश के सभी डीएम को शासन का आदेश, रोस्टर बनाकर हर हाल में सुनिश्चित करें लेखपालों की नियमित बैठकी
उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्व वादों के त्वरित निपटारे को लेकर बड़ा कदम उठाया है। शासन की ओर से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (DM) को निर्देश जारी करते हुए ग्राम सचिवालयों में लेखपालों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
निर्देश के अनुसार, लेखपालों के बैठने के लिए नया रोस्टर जारी किया जाएगा। एक से अधिक हल्कों का प्रभार होने की स्थिति में भी लेखपालों को प्रत्येक ग्राम सचिवालय में निर्धारित समय पर बैठना अनिवार्य होगा। दो हल्कों का प्रभार होने पर सप्ताह में कम से कम एक दिन प्रत्येक हल्के में बैठना होगा, जबकि दो से अधिक हल्कों के प्रभार की स्थिति में 2 सप्ताह के भीतर हर हल्के में कम से कम एक दिन उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।
यदि पूर्ण कार्यदिवस बैठना संभव न हो, तो लेखपाल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्राम सचिवालय में मौजूद रहकर जनता के राजस्व संबंधी कार्यों का निस्तारण करेंगे।
शासन ने सभी जिलाधिकारियों को इस व्यवस्था का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम जनता को राजस्व संबंधित समस्याओं के समाधान में सहूलियत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights