जौनपुर ब्रेकिंग खाद की बोरी को लेकर बवाल, युवक की पिटाई का VIDEO वायरल
फटी बोरी बदलने के विवाद में मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
i8
जौनपुर के तेजी बाजार थाना क्षेत्र स्थित हैदरपुर सहकारी सोसाइटी में खाद की बोरी को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया। फटी बोरी बदलने की मांग को लेकर शुरू हुआ मामला मारपीट तक पहुंच गया।
पीड़ित भरत विश्वकर्मा ने आरोप लगाया है कि सोसाइटी की कमेटी के लोगों ने उसे घर में बंद कर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और आरोपों के आधार पर पूरे प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई में जुटी हुई है।