मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। पारिवारिक विवाद में पूर्व चेयरमैन कृष्ण पाल की गोली मारकर हत्या

नूरनगर गांव में भाइयों के बीच विवाद बना जानलेवा, पुलिस जांच में जुटी
पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम नूरनगर में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि बड़े भाई दीपचंद और उसके पुत्रों ने अपने छोटे भाई, 65 वर्षीय पूर्व चेयरमैन कृष्ण पाल को गोली मार दी।
गोली चलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कृष्ण पाल को तत्काल पुरकाजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को ही हत्या की वजह माना जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।