सीएम के निर्देश पर प्रतापगढ़ हादसे के पीड़ितों को आर्थिक सहायता


प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतापगढ़ में हुए दर्दनाक हादसे के मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी गई।
प्रशासन की ओर से कुल 26.20 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रभावित परिवारों को दी गई है। इस दौरान अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों का समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights