फिल्म के लिए लिया गया लोन बना भारी, राजपाल यादव की संपत्तियों पर नीलामी का खतरा


मशहूर अभिनेता राजपाल यादव के लिए फिल्म निर्माण के दौरान लिया गया बैंक लोन अब बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। जानकारी के अनुसार, लिया गया कर्ज ब्याज सहित बढ़कर 16.61 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
बैंक द्वारा समय पर भुगतान न किए जाने के चलते कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी गिरवी रखी गई संपत्तियों की नीलामी का नोटिस जारी कर दिया गया है। नीलामी की तारीख 9 सितंबर 2026 तय की गई है।
बताया जा रहा है कि जिन संपत्तियों को नीलामी के लिए चिन्हित किया गया है, उनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 19 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के बीच चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights