वायरल पोस्ट ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, तमंचे संग युवक गिरफ्तार


जौनपुर। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वायरल हुई पोस्ट एक युवक के लिए भारी पड़ गई। गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम चोरसण्ड निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद अशहद पुत्र सफीक को मैरादखान पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 12 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में गौराबादशाहपुर थाने में मुकदमा संख्या 229/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights