यूजीसी नेट जून-2026 का परिणाम जल्द जारी करने की मांग, यूजीसी सचिव को सौंपा गया ज्ञापन


नई दिल्ली। यूजीसी नेट जून-2026 के परिणाम और प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी करने में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने यूजीसी सचिव को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि परीक्षा संपन्न हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब तक न तो प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की गई है और न ही परिणाम घोषित किए गए हैं। इससे देशभर के लाखों अभ्यर्थियों की उच्च शिक्षा, शोध कार्य, नियुक्ति प्रक्रियाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
अभाविप ने यूजीसी से मांग की है कि अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यूजीसी नेट जून-2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी अविलंब जारी की जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर परिणाम घोषित कर अभ्यर्थियों की अनिश्चितता को समाप्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights