जौनपुर: सवारी को लेकर कोतवाली चौराहे पर बवाल, ई-रिक्शा चालकों में मारपीट; वीडियो वायरल


जौनपुर। शहर के व्यस्त कोतवाली चौराहे पर शुक्रवार को सवारी बैठाने को लेकर ई-रिक्शा चालकों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और तीन ई-रिक्शा चालक आपस में भिड़ गए। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद की वजह सवारी बैठाने को लेकर आपसी प्रतिस्पर्धा बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights