केराकत में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने गए कक्षा 9 के छात्र की नदी में डूबने से मौत
👉 

जौनपुर। केराकत क्षेत्र के पसेवा गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसे में कक्षा 9 के 13 वर्षीय छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आदर्श कुमार के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदर्श कुमार गांव के पास स्थित नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से छात्र के शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।