चोरी के मुकदमे में फरार युवक-युवती गिरफ्तार, पायल बरामद


जौनपुर। बरसठी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में फरार चल रहे युवक-युवती को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पायल बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
इस दौरान थाना बरसठी पर दर्ज मुकदमा संख्या 325/2026, धारा 305, 352, 351(3) एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त आनन्द गौतम पुत्र राहुल कुमार गौतम एवं अभियुक्ता प्रतिभा गौतम उर्फ अजोरा पुत्री अखिलेश कुमार गौतम, निवासी ग्राम जयरामपुर, थाना बरसठी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक सफेद धातु की पायल बरामद की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह, आरक्षी नीरज कुमार पाल, आरक्षी विपिन शर्मा, महिला आरक्षी रानी तथा महिला आरक्षी बबिता शामिल रहीं।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights