कोलकाता RG कर मेडिकल कॉलेज कांड: दो साल बाद फिर खुली जांच, सरकार का बड़ा फैसला


कोलकाता। वर्ष 2024 में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस जघन्य वारदात के बाद देशभर में भारी आक्रोश और विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे।
अब इस बहुचर्चित मामले ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 9 अगस्त 2026 को इस मामले में नई जांच (फ्रेश प्रॉब) कराने का ऐलान किया है।
यह फैसला पीड़िता की मां के अनुरोध के बाद लिया गया है, जो लगातार मामले की दोबारा जांच की मांग कर रही थीं।
सरकार ने संकेत दिए हैं कि इस बार जांच में पहले की जांच से जुड़े सभी पहलुओं और संभावित चूक की भी समीक्षा की जाएगी।
बताया जा रहा है कि नए सिरे से जांच में कई एजेंसियां मिलकर काम करेंगी और करीब 30 लोगों को जांच के दायरे में रखा गया है।
इसके साथ ही, मामले में कथित पुलिस लापरवाही और साक्ष्यों से छेड़छाड़ जैसे आरोपों की भी जांच की जाएगी।
गौरतलब है कि 9 अगस्त 2024 को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज परिसर में एक 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था, जिसे पोस्टमार्टम में दुष्कर्म और हत्या का मामला पाया गया था।
इस घटना के बाद देशभर में डॉक्टरों और आम जनता ने न्याय की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया था।
अब दो साल बाद फिर से जांच शुरू होने से एक बार फिर इस मामले में न्याय की उम्मीदें तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights