चोरी का माल समेटकर बैठी थी महिला, पुलिस ने दबोचा; जेवरात व 44,900 रुपये बरामद


जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जेवरात और 44,900 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना गौराबादशाहपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 234/2026 में वांछित उजाला चौहान पत्नी सुरेश चौहान निवासी समोधीपुर की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान महिला के पास मौजूद झोले से सफेद धातु के जेवरात बरामद हुए।
बरामद सामान में एक जोड़ी पावजेब, एक जोड़ी चौड़ी पायल, एक जोड़ी पायल, एक साड़ी पिन, एक करधन तथा सफेद धातु के आठ छड़े शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 500 रुपये के 55 नोट, 200 रुपये के 37 नोट और 100 रुपये के 100 नोट, कुल 44,900 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक, बरामद जेवरात और नकदी चोरी के मुकदमे से संबंधित हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 305(क)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
इनकी रही भूमिका
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र, उपनिरीक्षक मुन्नालाल शर्मा, कांस्टेबल अंकित सिंह, कांस्टेबल नौसाद हुसैन और महिला कांस्टेबल आंचल चौरसिया शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights