यूपी: इटावा पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल ने दी जान

इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में एक महिला कांस्टेबल ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है।
प्रियंका वर्ष 2019 बैच की सिपाही थीं और वर्तमान में सैफई थाने में तैनात थीं। वह मूल रूप से सहारनपुर के रामगढ़ की रहने वाली बताई जा रही हैं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पति से कहासुनी के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।