अमेठी CMO कार्यालय में 50 हजार की रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार


अमेठी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक लिपिक संजय मिश्रा को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की अयोध्या रेंज टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया।
मामला एक सेवानिवृत्त एएनएम निर्मला तिवारी की पेंशन फाइल और लंबित देयकों के भुगतान से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि फाइल आगे बढ़ाने और भुगतान संबंधी प्रक्रिया पूरी कराने के एवज में संजय मिश्रा ने कुल 1.20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी।
शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई। शुक्रवार दोपहर शिकायतकर्ता ने जैसे ही संजय मिश्रा को 50 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुसाफिरखाना थाने ले जाया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने सहित आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई की पुष्टि सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह ने भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights