उत्तराखंड की नीती घाटी में बादल फटने से तबाही, कई वाहन बहे
तेज पानी के बहाव में वैली ब्रिज भी बहा, सीमांत क्षेत्र में कनेक्टिविटी प्रभावित
उत्तराखंड। नीती घाटी में बादल फटने से भारी तबाही की खबर सामने आई है। तेज बारिश के बाद अचानक आए पानी के तेज बहाव में कई वाहन बह गए। इस दौरान एक वैली ब्रिज भी पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।
घटना के बाद सीमांत क्षेत्र में कनेक्टिविटी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रभावित क्षेत्र में आवाजाही बाधित होने की आशंका है। प्रशासन और राहत-बचाव टीमों की स्थिति पर नजर बनी हुई है।