ललितपुर में ₹1 लाख की रिश्वत लेते अधिकारी और क्लर्क गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा


ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर स्थित आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग में विजिलेंस टीम ने रिश्वतखोरी के आरोप में एक अधिकारी और सहायक क्लर्क को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक व्यक्ति से रजिस्ट्रेशन के नाम पर ₹1 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप है।
आरोप है कि विभाग के अधिकारी डॉ. अर्जुन लाल अहिरवार और सहायक क्लर्क राम किशोर गुप्ता ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम मांगी थी। कथित तौर पर रकम को दोनों के बीच ₹50-₹50 हजार बांटने की बात तय हुई थी।
शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी पहले ही झांसी विजिलेंस टीम को दे दी थी। योजना के तहत विजिलेंस टीम ने निगरानी रखी। जैसे ही कथित रिश्वत की रकम दोनों आरोपियों तक पहुंची, टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस की कार्रवाई के बाद आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights