हर घर तिरंगा से गूंजेगा जौनपुर, स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगने की तैयारी


जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को गति देने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास भवन समेत विभिन्न विभागों में जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी सतीश चंद्र गुप्ता ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगे के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की। साथ ही आमजन से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में भागीदारी की अपील की गई।
विभाग द्वारा वित्तपोषित इकाइयों और संबंधित प्रतिष्ठानों को भी अपने संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
प्रशासन की इस पहल से स्वतंत्रता दिवस के पहले जिले में देशभक्ति का माहौल बनाने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights