मोबाइल चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा, पिता-पुत्र गिरफ्तार


उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल चोरी के शक में दबंग पिता-पुत्र ने एक युवक को कथित तौर पर तालिबानी सजा दे दी।
आरोप है कि युवक को जमीन पर बैठाकर उसके हाथ रस्सी से बांध दिए गए। इसके बाद उसे अपमानित के लिए उसके सिर और मूंछ के बाल मुंडवा दिए गए। घटना का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना को लेकर इलाके में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights