आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार सिंह को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन?


लखनऊ। पूर्व सपा नेता आजम खान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में रहे सिक्किम कैडर के IAS अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश में 8वीं बार प्रतिनियुक्ति विस्तार मिलने की चर्चा तेज है। हालांकि, नए विस्तार को लेकर अभी आधिकारिक आदेश का इंतजार है।
आंजनेय कुमार सिंह 2005 बैच के सिक्किम कैडर के IAS अधिकारी हैं। वह वर्ष 2015 में प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश आए थे। इसके बाद उन्हें लगातार प्रतिनियुक्ति विस्तार मिलता रहा। वर्ष 2025 में केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति को सातवीं बार एक साल के लिए बढ़ाकर अगस्त 2026 तक कर दिया था।
रामपुर के जिलाधिकारी रहते हुए वर्ष 2019 में आजम खान के खिलाफ की गई प्रशासनिक कार्रवाई के चलते आंजनेय कुमार सिंह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे। बाद में वह मुरादाबाद मंडलायुक्त के पद पर भी रहे।
अब अगस्त 2026 में उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी होने के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या केंद्र सरकार उन्हें आठवीं बार भी उत्तर प्रदेश में रहने की अनुमति देगी। फिलहाल सभी की नजर नए आदेश पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights